Posts

वामियों का दोगलापन

किस आधार पर कह दिया गोपाल संघी है...? मुझे ज़रा उसकी बस्ती और शाखा की जानकारी दीजिये तो ..... तुम्हारे पास नहीं है. तुम गोड़से को भी संघी कहते रहे... तुम्हारे माई-बाप राहुल जी उसके लिए माफ़ी भी मांग चुके ..वो भी कोर्ट में. शरजिल तुम्हारा भाई है और अफज़ल तुम्हारा बाप. देश तोड़ने की बात करने वाला हर आदमी तुम्हारे खानदान का हिस्सा है. मैं गोपाल के किये का समर्थन नहीं करता... किसी को नहीं करना चाहिए. किसी को कानून हाथ में लेने की छूट नहीं दी जानी चाहिए.... लेकिन वामियों और मुल्लों का दोगलापन देखिये. सीएए का विरोध करते एक मुल्ले के हाथ में बम फटा था... वो कौन था ? देश का रक्षक ? नहीं.. वह तुम्हारा अल्पसंख्यक भाई था. कश्मीर में पत्थर फेंकने वाले भटके हुए नौजवान... क्योंकि वो सब अल्लाह-परस्त हैं. चूँकि वे मुसलमान हैं तो तुम्हारे ख़ास हुए... जैसे शादी में जीजाजी-फूफाजी. रवीश की बकलोली तो अलग ही है... फलाँ के माँ-बाप गरीब हैं. बच्चा पीएचडी कर रहा है. अधिकार के लिए लड़ रहा है. ...कायके अधिकार ? भारत तोड़ने के. गोपाल को ढाल बनाकर अपना एजेंडा सफल करना है तुम्हें... सम्भव नहीं है कॉमरेड. ...

महाप्राण का आत्मजा-अनुराग

पुत्री, प्रकृति का अनुपम उपहार .... पिता के अन्तस् की चित्रमयी अभिव्यक्ति ... जिसका पतिगृह जाना भी वज्र-हृदय पिघला दे फिर सरोज तो देवलोकवासिनी हो गयी थी... उसकी निष्प्राण देह देख महाप्राण कवि की चेतना जड़ हो गयी. उसकी चीत्कार सुन स्वयं नभमंडल रोने लगा. रूदन जब कविता में उतरा तो विश्व का विश्रुत शोक गीत बन पड़ा. जिसे पढ़कर कइयों ने अश्रुजल से अपने प्रिय का तर्पण किया, कइयों ने स्वयं को ढांढस बंधाया. " सरोज-स्मृति " में निराला का सम्पूर्ण संवेदनसिक्त हृदय खुल आया है... यहाँ भावनाओं के तटबन्ध टूटे..स्मृतियों के धारे निकल पड़े... आँखों में एक छवि विशेष की आभा आलोक भरती रही, भुजाएं उसे आलिंगन में भरने के लिए कसमसाने लगीं... कवि, पुत्री जन्म पर अबोध से बोध पाता है... "अशब्द अधरों का सुना भाष, मैं कवि हूँ, पाया है प्रकाश मैंने कुछ, अहरह रह निर्भर ज्योतिस्तरणा के चरणों पर। " लेकिन उस शाश्वत प्रेरणा का छोड़ जाना कवि को भीतर से झकझोर देता है. "जीवित-कविते, शत-शर-जर्जर छोड़ कर पिता को पृथ्वी पर तू गई स्वर्ग, क्या यह विचार -- "जब पिता करेंगे मार्ग पार यह,अक्षम...
हम मर रहे हैं हमारा समाज मर रहा है 'सभ्य' शब्द अस्तित्व से जूझ रहा है "यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमन्ते तत्र देवता" जैसे आप्त वचनों पर कालिख़ पुती जा रही है "मातृवत् परदारेषु" जैसे महद् कथनों पर थूका जा रहा है हम मानव से पत्थर बन रहे हैं हम चेतन से जड़ की ओर लौट रहे हैं यह व्यतिक्रम हमारी बुद्धि का पलायन नहीं है मात्र यह हमारी आत्मा की मृत्यु की घोषणा है ! बलात्कार खुलेआम दिन-दहाड़े भेड़ियों की टोली नोच रही हैं मातृत्व का आँचल ये नराधम अपनी कलुषित साँसें बलात् घुसेड़ रहे हैं उस महिला के मुंह में जिसने इस संसार तक को साँसें सौंपी हैं ! ये हैवान, राक्षस मानव खाल में क्यों समझते नहीं एक छोटी बात कि उनके अपने घर में भी होगी माँ-बहन-बेटी ! पर हमें कहाँ कोई फ़र्क़ पड़ रहा ? अब हमें ये ख़बरें उद्वेलित नहीं करतीं हमारा विवेक कांग्रेस-बीजेपी की चौखट पर गिरवी पड़ा है हमारी बुद्धि को मीडिया द्वारा रोज़ दिखाये जा रहे चुनावी विश्लेषणों, एक्जिट पोल्स ने हर लिया है अख़बारों ने हमारी आँखों का पानी विषैला कर दिया है हमारे भीतर का राम नारों में बदल गया है ! म...
वो ज़मीं है  उसने थाम रखा है मेरा आसमान  मेरे सितारों से चमकता है उसका सुनहरा आँचल ! वो मेरे साथ चलती है परछाई की तरह मैं उसकी बातों में घुलता हूँ जैसे घुलती है चाय में शक्कर ! वो चूमती है पागल की तरह मुझे एक बच्चा समझकर  और मैं उसे बाहों में भर लेता हूँ ! उसका होना मुझे पूरा करता है  भरता है मेरी भावनाओं के रीते घट ! मैं बेपरवाह सा  उसकी गोद में लेट जाता हूँ  सुस्ताता हूँ, अलसाता हूँ  वो मेरे बालों से खेलती है  एक-एक बाल को अलग अलग करती है वो मेरे माथे पर आये बाल हटाती है और गोरी ललाट पर रख देती है अपने कोमल होंठ  मैं सिमट लेता हूँ खुद को खुद में  वो मुझे खोलती है खिड़की सा ! वो फूल की पंखुड़ी सी  छूकर रसमय कर देती है मुझे  मैंने उसको गले पर कई कई बार चूमा है. उसकी आँखें बोलतीं हैं  और मेरी कलम ! वो मेरी आँखों में झिलमिलाती है सपना बनकर वो वर्तमान को जीते जीते जब भविष्य को भाँपती है  तो एकाएक कुछ सोचने के लिए रुक जाती है  मैं उसे भविष्य लगने लगता हूँ कई बार ! वो लड़की है, मैं लड़का हूँ ...
वो लड़की मेरी आँखों में आती है एक सुनहरा सपना बनकर उसके होठों पर तैरतीं हैं कई मुस्कान-लहरें । वो हंसती है जैसे कई फूल शाख से टूटकर किसी उजली चादर पर गिर जाएं. वो चलती है हिरनी सी गाती है कोयल सी चमकती है सितारों सी बजती है सितार सी और बतियाती है अधिकार से मेरी माँ की तरह, बड़ी बहन की तरह वो मुझे सम्भालती है एक छोटे बच्चे की तरह ! उसकी बातों में चुम्बक है वो मुझे अपनी ओर खींचती है. उसकी बातों में खारे पानी के लवण हैं जितना पीऊं, प्यास उतनी ही बढ़ती जाए. उसकी भीगीं लटों में टँग रहे हैं ख़्वाब कई सारे. लता जैसी उसकी कोमल बाहें वो समेट ले जिसे अपने भीतर उसे अपनी खुश्बू से अधमरा कर दे. मैं उसके चैट पर आने का इंतज़ार करता हूँ जैसे छोटा बच्चा स्कूल में छुट्टी की घण्टी बजने का इंतज़ार करता है. जैसे गृहिणी सुबह दूधवाले का इंतज़ार करती है. उसका तिल, मेरा दिल उसके गाल, मेरे सुर-ताल !! तुम्हारा स्वागत प्रिय यह वीरान दिल का भवन आपकी प्रतीक्षा में जाने कब से है. ◆ प्रवीण मकवाणा 

हे लड़की ! अप्सरा सा सौंदर्य तुम्हारा

तुम लड़की हो या अप्सरा कोई ..... तुम्हारी काया की चिक्कण रति रूप को लज्जित करे..तुम्हारा कायिक रचाव अन्यतम, भुवन-भास्वर भी नत हो जाए....गात का अनुपम संघात, एक चित्ताकर्षक दैवीय अनुष्ठान... तुम तीनों रूपों में प्रिय हो मुझे... नारी, महिला और स्त्री ! प्रथम दो में असीम आदर है, सनातन निष्ठा है..मुझे तो तुम्हारा तीसरा रूप रुचता है - स्त्री ! स्त्री में ‘स्त्यै’ है. अर्थात् लज्जा से सिकुड़ना. सूत्र कहता है- ‘लज्जार्थस्य लज्जन्तेपि हि ता:’ ....सलज्ज सौंदर्य ! स्त्री - स्तन केशवती स्त्री ! पाणिनि ऐसा कहते हैं. तुम सद्यस्नाता जैसे पावस ऋतु की बदली.. जो स्पर्श मात्र से तरलायित हो जाए. छूने भर से बिखर जाने की सम्भावना... कितना कोमलांग-वैभव ! कुंतल-राशि ...विटप-वल्लरी सी. अश्वत्थ जैसी शीतल छाँव... मेरी श्रद्धा, मेरा अन्तस् आश्रय-स्थल. नयन ... राजस्थानी-लोक जिसे मिरगानैणी कहता है. पलकों का अवगुंठन और पुतलियों का चञ्चला नर्तन...लास्यमयी लोचन-संसार.. तीक्ष्ण दृष्टि...सीधे उर-भेदन की क्षमता. नासिका कीर सी... दाड़िम सी दंत-पंक्ति ..क्षीण-कटि पर दंतक्षतों की नीलकुसुम-माला कभी जो अंकित हो ...

सप्तपदी कविताएँ

सप्तपदी 1. इस दीवाली पर  मैंने अपनी मुहब्बत के नाम का एक दीया जलाया दीया बुझ गया  मैं समझ गया कि  अतीत में आलोक भरने से  वर्तमान प्रकाशित नहीं होता ! 2. रामा-श्यामा के दिन  मैं भीड़ बीच अकेला खड़ा था  दूसरे कोने से कोई आवाज़ देगा, बस इसी प्रतीक्षा में ! 3. रंगोली में एक रंग न होने से  कुछ खालीपन सा था  मैं रो दिया आँसू ने वो जगह भर दी ! 4. देहरी पर दीप  जगमगाये  बस नहीं जगमगाया तो  कोई चेहरा ! 5. सात धान में छुपा सौभाग्य  सिर्फ़ तुम्हारा था  यह अब सरासर अतिक्रमण है, अतिक्रमण है ! 6. धन नहीं है, मन नहीं है  लेकिन धड़कन है  मैं कुछ होने का मातम मना रहा हूँ ! 7.  आतिशबाजी में भी  कुछ आवाज़ें दबायी न जा सकीं  वे माचिस की तीली से आतीं रहीं ! ◆ प्रवीण मकवाणा