पालनपुर डायरी
पालनपुर
जून 29, 2021
आनंद हॉस्पिटल, पालनपुर। नाम का आनंद है; वरन् चहुँओर अवसाद, तड़प और मानसिक यातनाओं का कहर। किसी के हाथ में हथकड़ियां हैं, किसी के पाँवों में ज़ंजीरें। कोई बिस्तर पर पड़ा है निश्चेत, कोई अंट-संट बके जा रहा। मन की कितनी गतियाँ हैं कि कोई उससे चरम आनंद की यात्रा करता है तो कोई इंजेक्शन की पीड़ा भोगता है। मन प्रकृति की बनायी अब तक की सबसे जटिल संरचना है।
Comments
Post a Comment